Electrical

Direct On Line Starter क्या है ?/ 3 phase dol starter – Electronic Gyan

नमस्कार दोस्तों आज हम बात कर रहे है। Direct On Line Starter ( DOL ) क्या है, और DOL Starter का प्रयोग कितने HP की मोटर पर किया जाता है।  इंडक्शन मोटर्स को start करने के लिए हमे अलग-अलग Starters की आवशकता होती है। इंडक्शन मोटर्स पर starters लगाने से पहले यह पता करना आवश्यक है। की वह Motor किनती पावर की है और मोटर किनता लोड लेती है और कितने Phase की है। यह जानलेना बहुत ही आवश्यक है यह सब जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उस मोटर पर Starter लगाया जाता है। क्योंकि स्टार्टर भी अलग-अलग प्रकार के होते है, Direct On Line Starter का प्रयोग 5HP से कम पावर की मोटर पर किया जाता है 5HP से अधिक इंडक्शन मोटर्स पर Star delta starter का प्रयोग किया जाता है आप नीचे दिये link पर Star delta starter के बारे में पढ़ सकते है।

Advertisements

 

Star delta starter का प्रयोग मोटर में क्यों किया जाता ?

Direct On Line Starter ( DOL Starter )

DOL Starter एक सिंपल स्टार्टर है जिसको हम मोटर को चलाने में यूज करते है। यह एक Contactor से बनाया जाता है। DOL स्टार्टर 5HP या 5HP से कम मोटरों तक उपयोगी है। Direct On Line Starter स्टार्टिंग करंट काम नही करता है।  यह मोटर को लाइन के साथ सीधा जोड़ता है,  motor की protection के लिए एक Over load Relay प्रयोग की जाती है। मोटर में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर Over load Relay अपने आप ही Contactor से सप्लाई को बन्द कर देती है।

Contactor से सप्लाई को शुरु करने और बन्द करने के लिए Starter में red और green दो बटन दिये जाते है और Contactor कि सप्लाई Hold करने के लिए Auxiliary contactor का प्रयोग किया जाता है।

Direct On Line Starter में प्रयोग होने वाली सामग्री

निचे दी गई सामग्री का प्रयोग करके आप अपने घर की इंडक्शन मोटर के लिए भी DOL Starter बना सकते है, और उसका प्रयोग आसानी से इंडक्शन मोटर में कर सकते है।

  • MCCB / MCB
  • Contactor
  • Over load Relay
  • NC switch
  • NO switch
  • Wire
  • Push button red
  • Push button green

 

Direct On Line Starter और Three Phase DOL starter के कनेक्शन

Advertisements

DOL starter और Three Phase DOL starter के कनेक्शन करना बहुत ही सरल है। क्योकि इसमे एक ही Contactor का प्रयोग किया जाता है DOL starter का Circuit Diagram निचे दिया गया है।

direct on line starter & 3 phase DOL starter

सबसे पहले आपको 1 Phase की वायर को NC push button के एक terminal पर जोड़ना है। और NC push button की दूसरे terminal से वायर जोड़कर Over load relay के एक terminal पर जोड़ते है। और Over load relay के दूसरे terminal पर वायर को जोड़कर NO push button के एक terminal पर जोड़ते है। NO push button के दूसरे terminal पर वायर को जोड़कर Contactor के A1 terminal पर जोड़ते है और contactor के A2 terminal पर Neutral वायर को जोड़ देते है।

जैसे ही NO push button को दबाते है तो contator ऑन हो जाता है और जैसे ही NO push button को छोड़ते है तो contator से सप्लाई बन्द हो जाती है। contator को ऑन रखने के लिए हमें इसकी Holding करानी होती है इसके लिए हमें Auxiliary contactor का प्रयोग करना होता है। Auxiliary contactor के NO terminal से एक वायर हम NO push button के terminal पर जोड़ देंगे जो terminal Over load relay के terminal से जुड़ा होगा और Auxiliary contactor के दूसरे NO terminal से एक वायर हम contactor के A1 terminal पर जोड़ देंगे।

जरुर पड़े 

 

DOL starter लाभ

  • DOL starter की वायरिंग करना आसान है।
  • सबसे सस्ता और सरल starter है।
  • किसी भी प्रकार की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
  • यह starter शुरू होते ही 100% करंट देता है।

 

DOL starter हानिया

  • DOL starter की starting करंट बहुत जादा होती है और starting करंट को कम भी नही किया जा सकता है।
  • जब स्टार्टर को शुरु किया जाता है तो Line Voltage बहुत कम हो जाती है और इसका प्रभाव line से जुड़े सभी उपकरण पर पड़ता है।
  • बिना किसी लोड के भी DOL starter की starting वोल्टेज भट अधिक होती है जहा पर अधिक वोल्टेज की जरूरत नही होती वह पर भी अधिक रहती है।


Direct On Line Starter के कनेक्शन करते समय रखने वाली सावधानिया

  1. Push button में  NC और NO Switch को अच्छी प्रकार से टाइट करे जिससे की Push button दबाने से कोई समस्या ना आए
  2. कनेक्शन करते समय वायर उतना ही ले जिनते की वायरिंग में जरुरत है अधिक वायर लेने से वायरिंग की ड्रेसिंग ख़राब हो जाती है।
  3. मोटर के कनेक्शन करने के बाद मोटर को चलाकर देखे की मोटर सीधी दिशा में घूम रही है। या नही अगर मोटर सीधी दिशा में नही घूम रही है तो जो वायर contactor में लगी है। RYB में से कोई भी दो वायर आपस में बदल दे जिससे मोटर सीधी घुमने लगेगी

आज की पोस्ट में हमने जाना Direct On Line Starter क्या है? और DOL Starter & 3 phase DOL starter circuit की वायरिंग कैसे करते है। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी और उपयोगी लगी है। तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे अगर आपको पोस्ट से सम्बंधित कुछ समस्या है तो हमें Comment करके पूछ सकते है

Recent Posts

Transistor Previous Year questions in hindi/Electronic Gyan

Transistor Previous Year questions in hindi , DMRC maintainer Electronic Mechanic, UPRVUNL TG2 ट्रांजिस्टर महत्वपूर्ण…

4 years ago

DMRC Electronic Mechanic Answer Key 2020 Part-2\Electronic Gyan

नमस्कार दोस्तों :- दोस्तों आज की पोस्ट उन सभी विधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी…

4 years ago

DMRC Electronic Mechanic Answer Key 2020\Electronic Gyan

नमस्कार दोस्तों :- दोस्तों आज की पोस्ट उन सभी विधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी…

4 years ago

DC motors का स्पीड कन्ट्रोल method -Electronic Gyan

डी०सी० मोटर्स का स्पीड कन्ट्रोल (Speed Control of DC Motors) D.C. Shunt Motor की घूर्णन…

4 years ago

DC Motor क्या है ?/DC Motors की किस्मे-Electronic Gyan

DC Motor क्या है ? वह विधुत मोटर जो DC सप्लाई पर कार्य करती है…

5 years ago

Forward Reverse Motor Starter | Forward and Reverse Control Circuit

Forward reverse motor starter circuit के बारे में जानने से पहले यह जान लेना आवश्यक…

5 years ago